फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रक्षाबंधन पर बाजार हुआ गुलजार, लगा जाम

विज्ञापन
औरंगाबाद में बुलंदशहर-गढ़ मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा । रक्षाबंधन पर्व पर बाजार गुलजार रहा। राखी की दुकानों से लेकर कपड़ों की दुकानों और मिष्ठान भंडारों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। खासकर शाम के समय बाजार में लोगों की चहल-पहल अधिक रही लोगों का आवागमन बढ़ गया। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ गई। रोडवेज बस स्टैंड के निकट, जेवर अड्डा चौराहा, गांधी मार्ग, पहासू अड्डा सहित विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया। यातायात पुलिस की ओर से भी वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है। शहर में 60 से ज्यादा मिठाई की दुकानें हैं। दिनभर सभी दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। लोगों ने सबसे ज्यादा घेवर खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। जगह- जगह दुकानदारों ने राखी की स्टाल लगा रखी हैं। महिलाओं ने राखी की भी खासी खरीद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें