फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दूसरे की जमीन पर पास कराया नक्शा, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी क्षेत्र में विकसित की जा रही यशस्वी सिटी के संचालकों ने अन्य व्यक्ति के कब्जे वाली जमीन पर भी नक्शा पास करा लिया। अब मामले में शिकायत के आधार पर जिला पंचायत की ओर से नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने यशस्वी सिटी काॅलोनी के प्रोपराइटर यशपाल सिंह को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि काॅलोनी के प्रोपराइटर की ओर से किसी अन्य व्यक्ति के कब्जे वाली जमीन पर भी नक्शा पास करा लिया है।
साथ ही प्रोविजनरी नक्शा पास कराने के बाद दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं। अपर मुख्य अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि पांच दिन के अंदर संबंधित दस्तावेज के साथ कार्यालय में जवाब दिया जाए। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि समयावधि में जवाब और दस्तावेज न देने पर नक्शा रद करने की कार्रवाई की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें