फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसान से फसल बीमा के नाम पर ठगे 3.86 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बगठारी निवासी किसान से फसल बीमा के नाम पर 3.86 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बगठारी निवासी कुमरजी ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। बताया कि नवंबर 2024 में खेत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान निकटवर्ती गांव डबका निवासी नितिन अपने दो अन्य साथियों के साथ खेत पर पहुंचा और कहने लगा कि तुम्हारी फसल नष्ट हो जाती है। इसलिए फसल का प्रधानमंत्री योजना के तहत फसल बीमा करा लो। फसल नष्ट होने पर सरकार फसल का मुआवजा 18 लाख रुपये देगी।
नितिन का विश्वास कर उन्होंने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन की खतौनी भी दे दी। नितिन ने बीमा आईडी के नाम पर व अन्य अभिलेखों के नाम पर धीरे-धीरे कई बार में धोखाधड़ी कर 3.86 लाख रुपये ठग लिए और इस योजना के मामले में किसी को बताने से इन्कार कर दिया। कहा कि अगर किसी को बता दिया तो समस्त रुपए मारे जायेंगे। 15 मई 2025 को सुबह करीब 10 बजे दो अज्ञात लोग खेत पर पहुंचे और कहने लगे कि नितिन ने तुम्हारे साथ धोखा किया है और कोई फसल बीमा नहीं किया है।
विज्ञापन

प्रार्थी ने नितिन को अपने घर बुलाया और फसल बीमा के मामले में पूछा और दिए गए रुपये वापस मांगे। इस पर उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया। 25 मई 2025 को सुबह करीब 11 बजे नितिन तीन अन्य साथियों के खेत पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए रुपये मांगने पर मारपीट कर घायल कर दिया। भविष्य में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर डबका निवासी नितिन को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें