फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विश्वविद्यालय वुशू प्रतियोगिता में मनीष ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
कश्मीर में आयोजित वुशू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खुर्जा निवासी मनीष कुमार। स्रोत : स्व
विज्ञापन
खुर्जा। कश्मीर में आयोजित वुशू प्रतियोगिता में खुर्जा में मनीष कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी के साथ उन्होंने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। उनकी प्रतिभा के लिए अकादमी पर कोच व अन्य खिलाड़ियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

भूड़ा महादेव मंदिर स्थित खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी के कोच अमित शर्मा ने बताया कि चार से नौ मई को कश्मीर में ऑल इंडिया युनिवर्सिटी वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खुर्जा के मनीष कुमार का चयन हुआ था। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 90 किलोग्राम वजन भार में मनीष कुमार ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 300 खिलाड़ी शामिल रहे। मनीष कुमार ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। रविवार को कोच अमित शर्मा ने मनीष का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान सुमित शर्मा, विक्रम, लक्की, देवेश, करण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें