फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन निकला बहुत वीर: सांप के डसने पर घबराया नहीं, खुद डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल; बची जान, देखें वीडिय

Sun, 20 Sep 2026 06:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

मुर्गी फार्म पर 30 वर्षीय विपिन पुत्र नेत्रराम ईंट उठाकर दूसरे स्थान पर रख रहा था। इसी दौरान एक सांप ने अचानक उसके सीधे पैर पर डस लिया। विपिन ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ एक डिब्बे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विपिन को सांप ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित चोला क्षेत्र निवासी एक युवक रविवार दोपहर एक सांप को डिब्बे में बंद कर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचा। सांप को देखते ही इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक, स्टाफ और अन्य मरीज हैरान हो गए। युवक ने कहा कि इसी सांप ने उसे डसा है। इसके बाद सांप को जंगल में छुड़वा दिया गया। वहीं, 12 घंटे में युवक समेत छह लोग सांप डसने पर इमरजेंसी पहुंचे। सभी को भर्ती कर एंटी स्नैक वेनम लगाई गई।

विज्ञापन


डरा नहीं विपिन, सांप को पकड़ पहुंच गया अस्पताल
चोला क्षेत्र के निठारी स्थित एक मुर्गी फार्म पर 30 वर्षीय विपिन पुत्र नेत्रराम ईंट उठाकर दूसरे स्थान पर रख रहा था। इसी दौरान एक सांप ने अचानक उसके सीधे पैर पर डस लिया। विपिन ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ एक डिब्बे में बंद कर दिया। विपिन ने बताया कि सांप के डसने पर वह डरा नहीं, डसने वाले स्थान से ऊपर कपड़े से बांध बुलंदशहर आ गया और इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक को सांप दिखाया, जिससे चिकित्सकों को पता चल सके कि उसे किस सांप ने काटा है और इलाज करने में मदद मिल सके। 

सांप को किया गया आजाद
इसके बाद चिकित्सक ने उसका इलाज शुरू किया। वहीं, युवक को डिब्बे में सांप लेकर आने की बात जिसने भी सुनी वह उसे देखने के लिए दौड़ पड़ा और इमरजेंसी पहुंचा। इमरजेंसी में भीड़ बढ़ने पर स्टाफ ने तीमारदार के सहयोग से सांप को सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया। उधर, अगौता क्षेत्र के गांव गड़िया मानपुर निवासी छोटे की 19 वर्षीय पुत्री आरती रविवार को धान की कटाई कर रही थी। 

कई अस्पातल में भर्ती
आरती ने बताया कि 10 बजे करीब खेत में एक सांप ने आकर सीधे हाथ की कलाई पर डस लिया। मां और भाई के साथ यहां आई हूं। वहीं, खुशहालपुर निवासी लाल सिंह की 24 वर्षीय पुत्री शांति सुबह सोने के बाद उठी तो देखा एक सांप उसके पास से जा रहा था। उल्टे हाथ पर खून निकलने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पिता उसे दोपहर करीब एक बजे इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इसके अलावा गुलावठी के चिड़ावक निवासी 46 वर्षीय लाल मोहम्मद, इमलिया निवासी 35 वर्षीय पूजा, दौलतपुर कलां निवासी 63 वर्षीय संजय सिंह सांप के डसने पर इमरजेंसी पहुंचे। इन सभी को भर्ती कर एएसवी लगाई गई।
विज्ञापन

क्या बोले- डॉक्टर
इमरजेंसी में 12 घंटे में सांप डसने के करीब छह मामले आए। इनमें एक युवक सांप को डिब्बे में बंद कर साथ ले आया। जिसे छुड़वा दिया गया। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें