सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी मंटू पुत्र राजेंद्र का शव शुक्रवार देर रात उसके खेत में पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, मंटू पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था और काफी चुपचाप रहता था। बताया गया कि गृहक्लेश के चलते वह परेशान चल रहा था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। शुक्रवार देर शाम खेत पर शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार किया। उनकी सहमति पर शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।