फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक में मलेरिया की पुष्टि, कराया एंटी लार्वा का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नरौरा निवासी बुखार पीड़ित एक युवक में मलेरिया की पुष्टि हुई है। मलेरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विभाग ने एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया है। साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई करने की अपील की है। जिले में अभी तक डेंगू के एक व मलेरिया के पांच मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

नरौरा निवासी 23 वर्षीय जयप्रकाश पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिजन उनका एक निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। बुखार न उतरने पर 31 मई को निजी लैब पर मलेरिया जांच कराने की सलाह दी। बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि हुई है। इससे पूर्व सिकंदराबाद के धमेरा नारा निवासी एक किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई। साथ ही खुर्जा निवासी 30 वर्षीय युवक, दानपुर निवासी 30 वर्षीय युवक में पिछले माह मलेरिया की पुष्टि हुई। मलेरिया के दो मरीज इससे पूर्व मिल चुके हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी नज्जार अहमद का कहना है कि मलेरिया रिपोर्ट मिलने पर मरीज के घर जाकर जांच कर एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया है। साथ ही ग्रामीणों को भी बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें