फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। बुलंदशहर मेरठ रोड 334 पर सड़क हादसे में दंपती घायल हो गए। पुलिस के अनुसार शिकारपुर निवासी सचिन कुमार और उनकी पत्नी हापुड़ से बाइक से लौट रहे थे। मिट्ठेपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल प्रभारी ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें