मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए 30 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा।
यह जानकारी एसडीएम अरुण यादव ने दी। बताया कि 30 नवंबर तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान चलेगा।
आगामी 01 जनवरी 2016 को जिनकी आयु 18 वर्ष हो जाएगी और जिनके नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने हैं इसके लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन होगा।
22 नवंबर को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें अगर किसी के वोटर कार्ड में कोई कमी है तो वह भी सही कराने के लिए आवेदन कर सकता है।