फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिला के अश्लील फोटो बनाकर पति को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक गांव निवासी महिला के अश्लील फोटो बनाकर उसके पति को भेज दिए। आरोप है कि आरोपी महिला का रिश्ता तुड़वाना चाहता है। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव निवासी एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 15 जुलाई 2024 को की थी। रक्षाबंधन के अवसर पर वह घर आई थी। आरोप है कि गांव निवासी एक आरोपी उनकी बेटी से रंजिश मानता है और उनका घर बिगाड़ना चाहता है। इसके लिए आरोपी ने बेटी की सोशल मीडिया से उनके फोटो निकालकर वीडियो कॉलिंग के डिजाइन पर बेटी का और खुद का फोटो लगाकर बेटी के पति को भेज दिया। ताकि उनकी बेटी का घर बर्बाद हो जाए और बेटी का पति उसे छोड़ दे। आरोप है कि जब आरोपी ने उक्त फोटो बेटी के पति को भेजे तो पति ने भी बेटी से अभद्रता की और उक्त युवक से अवैध संबंध होने का दावा किया।
आरोप है कि आरोपी पति ने अवैध संबंध के शक में धमकी दी कि अब वह उन्हें अपने साथ नहीं रखेगा। आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी और अन्य परिजनों को फर्जी फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि मामले में तीन सितंबर को पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब देहात कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78, 351 (2) और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें