फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बड़ा फर्जीवाड़ा: 'मुर्दे' को दी ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग, आरटीओ ने सर्टिफिकेट भी किया जारी

Tue, 10 Feb 2026 10:43 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार


बुलंदशहर से सामने आई यह घटना सरकारी तंत्र में संभावित लापरवाही और फर्जीवाड़े की बड़ी मिसाल बनकर उभरी है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
 
विज्ञापन
जारी सर्टिफेकट और डेथ सर्टिफिकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर जिले में ड्राइविंग ट्रेनिंग के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। स्याना क्षेत्र के कर उप परिवहन आयुक्त, मेरठ मंडल से मान्यता प्राप्त राजा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल ने एक ऐसे व्यक्ति के नाम ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जारी कर दिया, जिसकी कई महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

10 दिवसीय ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट जारी किया 
मामले के अनुसार, शेखुपुर रौरा निवासी सुखवीर के नाम 10 अगस्त 2025 को ई-रिक्शा की 10 दिवसीय ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट जारी किया गया। प्रमाणपत्र में उल्लेख है कि सुखवीर ने 01 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। जारीकर्ता इमरान ने सर्टिफिकेट में यह भी प्रमाणित किया कि वह सुखवीर की ड्राइविंग क्षमता और शारीरिक फिटनेस से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

01 मार्च 2025 को सड़क दुर्घटना में हो चुकी मौत
लेकिन हकीकत चौंकाने वाली है। जिस सुखवीर को ट्रेनिंग देने का दावा किया गया, उसकी 01 मार्च 2025 को सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। इतना ही नहीं, 21 अप्रैल 2025 को जिला अस्पताल द्वारा उसका डेथ सर्टिफिकेट भी जारी किया जा चुका है।

उठ रहे सवाल
अब बड़ा सवाल यह है कि जो व्यक्ति पांच महीने पहले ही दुनिया छोड़ चुका था, उसे 10 दिन तक प्रशिक्षण किसने और कैसे दिया? सर्टिफिकेट किस आधार पर जारी हुआ? और सबसे अहम, आरटीओ (ट्रेनिंग) मेरठ के काउंटर साइन आखिर किन दस्तावेजों के आधार पर किए गए?
विज्ञापन

की जाएगी कड़ी कार्रवाई
इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ संबंधित ड्राइविंग स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था को भी कटघरे में ला खड़ा किया है। मामला उजागर होने के बाद एआरटीओ बुलंदशहर ने आरोपित ड्राइविंग स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें