केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के वेस्ट जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी के दौरान एक एक्साइज इंस्पेक्टर और एक प्राइवेट व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के वेस्ट जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी के दौरान एक एक्साइज इंस्पेक्टर और एक प्राइवेट व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान उनके पास से डेढ़ करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।
विज्ञापन
बड़े अधिकारी के इशारे पर होती थी वसूली
जांच में यह बात सामने आई है कि पकड़ा गया प्राइवेट व्यक्ति एक्साइज डिपार्टमेंट के किसी बड़े अधिकारी के इशारे पर अवैध रूप से रुपये इकट्ठा करने का काम करता था। सीबीआई अब इस पूरे गठजोड़ को बेनकाब करने में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वसूली में विभाग के और कौन-कौन से बड़े अधिकारी शामिल हैं।