फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगर में धूमधाम से निकाली गई महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

विज्ञापन
सिकंदराबाद शोभायात्रा में शामिल महाराजा अग्रसेन की झांकी संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव की शृंखला में रविवार को नगर में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। जन्मोत्सव की शृंखला का समापन हो गया।
विज्ञापन


विक्टोरियन बग्गी पर अग्रसेन के स्वरूप, भगवान सीताराम की झांकी एवं अन्य झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा से पूर्व चैंबर की धर्मशाला में वैश्य समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविवार को अग्रसेन चौक स्थित चैंबर की धर्मशाला में स्थापित महाराज अग्रसेन की प्रतिमा को पगड़ी बांधकर एवं अभिषेक कर जन्मोत्सव का शुभारंभ किया गया। नगर के वैश्य समाज का पगड़ी बांधकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वैश्य समाज के लोगों ने महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

सम्मान समारोह को पूर्व मंत्री डीपी यादव, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायक विमला सोलंकी, उषा बंसल, एस सी गर्ग, डाॅ. एपी गुप्ता ने संबोधित करते हुए वैश्य समाज द्वारा शिक्षा ,धर्म एवं समाज के लिए किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा का शुभारंभ गणेश जी और महाराज अग्रसेन की आरती के साथ किया। शोभायात्रा में सबसे पहले अग्र पताका लिए अश्व पर सवार सेनापति चल रहे थे। शोभायात्रा में आदि गणेश, कुलदेवी महालक्ष्मी, महाकाली, भगवान सीताराम के लंका जीत कर अयोध्या पधारने की झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। बाजारों में व्यापारियों ने जगह-जगह महाराज की आरती कर प्रसाद बांटा।

शोभायात्रा अग्रसेन इंटर कालेज से शुरू हो कर विजय द्वार, चौधरीवाडा, वैद्यवाडा, बडा बाजार,हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार होते हुए मंदिर भजनलाल पर महाआरती के साथ संपन्न हुई । व्यवस्थाओ मे अशोक सिंघल, मोहन लाल गोयल, शिवप्रकाश काका, चंद्रप्रकाश सर्राफ, दीपक सिंघल, विभोर गुप्ता, नवीन सिंघल , नितिन अग्रवाल,मोहित अग्रवाल, पुनीत चन्द्रा, पियूष गोयल, अनिल गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें