फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा में रुकी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर दिल्ली जाने के लिए वाहन की तलाश में मायूस खड़े महाकुंभ स्पेश
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। प्रयागराज से नई दिल्ली स्टेशन जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन सोमवार को अचानक खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर ही रोक दी गई। इसमें दिल्ली, आनंद विहार और गाजियाबाद जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को खुर्जा स्टेशन पर ही उतरना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। कुछ यात्री मजबूरी में ऑटो व बस के माध्यम से अपने गंतव्य को पहुंचे। शेष यात्रियों को दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन व गोमती एक्सप्रेस से भेजा गया।
विज्ञापन

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए रेलवे की ओर से दिल्ली से प्रयागराज के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। महाकुंभ स्पेशल ट्रेन सोमवार सुबह प्रयागराज से दिल्ली वापस लौट रही थी। दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने के कारण सुबह करीब 10:30 बजे स्पेशल ट्रेन को खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन के आगे नहीं जाने की सूचना प्रसारित कर दी गई। ट्रेन को अपने निर्धारित स्टेशन से पूर्व रोके जाने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन में काफी संख्या में बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग आदि भी शामिल थे। इन सभी को दादरी, गाजियाबाद, दिल्ली, आनंद विहार आदि स्टेशन पर उतरना था। स्टेशन से पूर्व ट्रेन से उतारे जाने पर यात्रियों ने रेलवे पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही अन्य ट्रेनों के माध्यम से अपने गंतव्य को जाने के लिए पूछताछ केंद्र, टिकट घर व प्लेटफार्म के चक्कर लगाते रहे। कुछ यात्रियों ने टिकट वापस करने की भी मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
ऐसे में काफी यात्री निराश होकर स्टेशन से बाहर आ गए और दिल्ली जाने के लिए वाहनों की तलाश करने लगे। वाहनों व रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण रेलवे रोड पर चक्कर लगाते रहे। इसके बाद ऑटो लेकर खुर्जा रोडवेज बस अड्डा पहुंचे और वहां से दिल्ली के लिए बस से रवाना हो गए। कुछ यात्री स्टेशन पर अन्य ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे। दोपहर एक बजे भागलपुर से आनंद विहार स्टेशन जाने वाली ट्रेन में कुछ यात्री बैठ गए। कुछ यात्री दोपहर दो बजे आई गोमती एक्सप्रेस में बैठकर रवाना हुए। ऐसे में ट्रेनों में चढ़ने के लिए भी मारामारी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को करीब तीन से चार घंटे तक स्टेशन पर ही समय व्यतीत करना पड़ा।
विज्ञापन



बोले यात्री
प्रयागराज से ट्रेन रविवार रात करीब 10:40 पर रवाना हुई। खुर्जा आने से पहले सभी स्टेशनों पर ट्रेन करीब 30 से 45 मिनट तक रोकी गई। काफी मंदगति से ट्रेन का संचालन किया गया। सफर में भी काफी परेशान हो गए। - अर्जुन, यात्री


रात को जब ट्रेन प्रयागराज स्टेशन पर आई तो सूचना प्रसारित की गई कि यह ट्रेन दिल्ली जाएगी। इसी के चलते सभी यात्री उसी ट्रेन में बैठ गए थे। यदि ट्रेन को बीच में रोकना था तो पहले ही जानकारी देनी चाहिए थी। इससे लोग परेशान नहीं होते। - मिसिर, यात्री



परिवार के साथ कुंभ मेला गए थे। बच्चों की परीक्षा के चलते सोमवार सुबह दिल्ली लौटना था। लेकिन ट्रेन काफी मंदगति से चली। इसके बाद भी खुर्जा स्टेशन पर रोक दिया गया। ऐसे में दिल्ली जाने के लिए अन्य साधन मिलने की भी जानकारी नहीं थी। - संगीता, यात्री



अन्य स्टेशनों की तरह खुर्जा जंक्शन पर जब ट्रेन करीब एक घंटे तक रुकी रही। इसके बाद स्टेशन पर सूचना प्रसारित की गई कि यह ट्रेन आगे नहीं जाएगी। सफर की थकान और फिर दिल्ली तक जाने के लिए वाहनों को ढूंढना चुनौती बन गया था। यात्री परिजनों संग ट्रेन के लिए परेशान घूमते रहे। - पप्पू, यात्री


दिल्ली जंक्शन पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। ऐसे में खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर उनको समझाने का प्रयास किया और सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया। आनंद विहार व दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेनों में यात्रियों को रवाना किया गया। - नंद लाल मीना, आरपीएफ प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें