बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव दोस्तपुर के निकट शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शमी मोहम्मद निवासी अलीगढ़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई।
अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र निवासी 39 वर्षीय शमी मोहम्मद गत शनिवार को बाइक से सिकंदराबाद गए थे। जहां से देर रात वह वापस अलीगढ़ के लिए निकले। जब वह देहात कोतवाली में हाईवे पर गांव दोस्तपुर के निकट पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार कर हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। रविवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बरात में जा रही स्कॉर्पियो पलटी, चालक की हालत गंभीर
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी सुहेब, बिलाल, जीसान, साजिद और अनस खां अमरोहा शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्कार्पियो कार से जा रहे थे। स्कार्पियो को टांडा निवासी वरुण चला रहा था। शहर से कुछ दूरी पर स्याना रोड पर इमलिया गांव के पास स्कार्पियो दुर्घटना का शिकार हो गई। आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से भी वाहन आ गया और गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया। गाड़ी एक निजी स्कूल के बाहर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए खेत में गिर गई। खेत सड़क से लगभग तीन फीट नीचा है। कार ने तीन पलटे लगाए। दुर्घटना में चालक समेत सभी युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। स्कार्पियो चालक वरुण को गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
-