ऊँचागांव में रविवार को मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नहर पुल से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई देवी मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राजदीप, गौरव, अतरा, विकास, राकेश का सहयोग रहा है।
उधर, नरौरा के राजघाट में मां महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई। व्यवस्था में गौरव शर्मा, हिमांश, जॉनी , प्रदीप शर्मा, विवेक पंड़ित आदि रहे। जहांगीराबाद में महाकाली की शोभायात्रा में तलवारें बिजली की तरह चमक उठीं। शोभायात्रा का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया और पिंटू वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
राजकुमार, रामहरि गोयल, वीरेंद्र वार्ष्णेय, धन्नू राजौरा, अशोक गिरी, गोपाल ने सहयोग किया। वहीं औरंगाबाद में माता महाकाली कमेटी के तत्वावधान में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर से बैंड बाजे के साथ महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक और चेयरमैन राजकुमार लोधी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में राजाराम सैनी, सचिन, चंपत, प्रेम, नरेश, पंकज, ब्रजमोहन सैनी, हरिशंकर, कविश आदि मौजूद रहे।