फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्मत ही नहीं लूटी..दिया एक और दर्द: पड़ोसी ने शादी की बात कह बनाए संबंध, फरेबी के खातिर महिला ने चोरी तक की

Sat, 13 Sep 2025 06:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीरपुर।

सार

पीड़िता ने बताया कि उनकी ससुराल में ही पड़ोस में एक युवक रहता था, जिसका उनके घर में आना-जाना था। इसी बीच महिला और युवक के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने महिला से कहा कि वह प्रेम करता है और उनसे शादी करना चाहता है। 
विज्ञापन
पड़ोसी ने महिला को शादी के बात कहकर बनाए संबंध - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंशहर स्थित जहांगीरपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला से शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने संबंध बनाए। इसके बाद महिला से नकदी व गहने भी ठग लिए। पीड़िता ने मामले में थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

'मैं प्रेम करता हूं और शादी करना चाहता हूं'
पीड़िता ने बताया कि उनकी ससुराल में ही पड़ोस में एक युवक रहता था, जिसका उनके घर में आना-जाना था। इसी बीच महिला और युवक के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने महिला से कहा कि वह प्रेम करता है और उनसे शादी करना चाहता है। शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

70 हजार रुपये और जेवर लेकर हो गया फुर्र
इसके बाद युवक ने महिला को साथ में भागकर शादी करने की बात कही। युवक की बताई गई योजना के अनुसार महिला तीन सितंबर को अपने ससुराल से निकल गई। साथ में घर में से 70 हजार रुपये चोरी कर ले गई। इसके बाद पीड़िता युवक की ओर से बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां आरोपी उसको मिल गया। युवक ने महिला के गहने उतरवा लिए, जिसमें एक अंगूठी, एक चेन व एक जोड़ी सोने के कुडंल थे। युवक ने वह सब बेच दिए और रुपये अपने पास रख लिए।

जल्द मिलने की बात कहकर तोड़ लिए संबंध
इसके बाद आरोपी ने महिला को वापस घर जाने को कहा और जल्द शादी करने की बात कही, लेकिन युवक फिर महिला से संपर्क नहीं किया। इसके बाद पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने गुरुवार को जहांगीरपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
महिला की तहरीर पर आरोपी युवक मोहित के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। - पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें