फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मां तुझे सलाम...’ ने भरा देशभक्ति का रंग

Sun, 27 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
patriotism - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नुमाइश स्थित रवींद्र नाट्यशाला में शनिवार रात अभिनेत्री सीमा मोदी की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। नृत्य, गीत और संगीत की पेशकश ने दर्शकों का मन मोह लिया। ‘मां तुझे सलाम...’  गीत पर जब मोदी और उनकी टीम ने डांस प्रस्तुत किया तो दर्शक झूम उठे। दर्शकों ने खडे़ होकर तालियाें से सीमा मोदी का उत्साह बढ़ाया। बता दें कि सीमा मोदी आईपीएस अधिकारी महेंद्र मोदी की पत्नी हैं।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड, शक्ति अवार्ड, हेल्प यू नारी अस्मिता अवार्ड आदि से सम्मानित अभिनेत्री सीमा मोदी भोजपुरी मूवी जोड़ी नंबर-1 में अभिनय कर चुकी हैं। सीमा की जल्द ही मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी फिल्म ‘जैनब’ रिलीज होने वाली है। वह जैनब में सीएम की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। शनिवार रात रवींद्र नाट्यशाला में आयोजित नृत्य गीत और संगीत की महफिल में सीमा मोदी ने रवींद्र नाट्यशाला में दर्शकों को अपनी कला से रूबरू कराया। सीमा मोदी ने ‘कुछ पल तो ठहर जाओ’ गीत पर नृत्य किया तो तालियों से महफिल सज गई।

सीमा मोदी, आदर्श गुप्ता, ज्योति सिंह, अमित गुप्ता, संदीप गुप्ता की ‘मां तुझे सलाम... वंदे, वंदेमातरम’ की पेशकश पर पंडाल ताली और सीटियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ‘जो भी रस्में मैं निभाता हूं, इन करोड़ों की तरह मैं सिर झुकाता हूं ’ गाने पर कलाकारों ने डांस किया तो दर्शक बेकाबू हो गए। दर्शक कुर्सियों पर चढ़ गए और उत्साह बढ़ाने लगे। ‘रसिया को नार बना गोरी, आज बृज में होरी मोरे रसिया’ की प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। आया तेरे दर पे दिवाना, तुम बिन जिया जाए कैसे पर डांस की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन



सिंगर प्रतीक गुप्ता ने  ‘उनसे प्यार हुआ पहली बार हुआ’ व ‘एक पल तो जीने दो बचपन तो गया, जवानी भी गई’ व ‘जरा सी दिल में दे जगह तू, जरा सा अपना ले बना तू’ आदि गीतों  पर अपनी आवाज के जादू से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। डीआईडी टीवी कार्यक्रम में अपने डांस का जलवा बिखेर चुके संदीप गुप्ता ने अंत में ‘तुझ से जुदा हुआ खफा हुआ’ पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों की भीड़ अधिक होने से प्रबंध कमेटी को पंडाल के बाहर स्क्रीन लगानी पड़ी। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव और एसपी सिटी राममोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें