पहाड़ों में बर्फबारी के चलते आसमान में बादल छा गए। विशेषज्ञ संभावना जता रहे थे कि बारिश नहीं होगी मगर गत रात्रि बूंदाबांदी ने उनका अनुमान गलत साबित कर दिया। इससे बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों की चिंता बढ़ गई कि यदि मौसम दोबारा बिगड़ा तो फसली नुकसान बढ़ जाएगा।
विशेषज्ञ बादल छाए रहने की संभावना जता रहे हैं। बूंदाबांदी के चलते रविवार अधिकतम तापमान गिरकर 32 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को तापमान बढ़कर अधिकतम 34 और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की आशंका है। उधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार अभी बादल छाने के साथ बरसात नहीं होने की संभावना है।