फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी कराओ वरना नहीं उतरूंगा': 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा आशिक, गांव में जुटी भीड़; देखें कैसे उतरा सिरफिरा

Thu, 25 Jun 2026 11:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

पांच मई को उक्त युवक पहले भी इसी मोबाइल टावर पर पेट्रोल लेकर चढ़ गया था। हालांकि पुलिस ने युवती को मौके पर बुलाकर उसे उतार लिया गया था। 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव लखावटी में बृहस्पतिवार की शाम एक सिरफिरा प्रेमी शादी करने की जिद पर फिर से 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस सिरफिरे युवक को उतारने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

 

स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली वासुदेवपुर निवासी युवक की औरंगाबाद के गांव लखावटी में रिश्तेदारी है। शादी समारोह के दौरान युवती से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। युवती के परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने युवती को फटकार लगाई थी। जिसके बाद युवती ने युवक के साथ जाने से इनकार कर दिया था।

बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे सिरफिरा प्रेमी लखावटी गांव में पहुंचा ओर वहां मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर थाना पुलिस पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक कोई बात सुनने को तैयार नहीं था। सूचना पाकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मौके से भेज दिया। थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि युवक को ढाई घंटे बाद टावर से उतार लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी चढ़ा था युवक 
पांच मई को उक्त युवक पहले भी इसी मोबाइल टावर पर पेट्रोल लेकर चढ़ गया था। हालांकि पुलिस ने युवती को मौके पर बुलाकर उसे उतार लिया गया था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें