फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी मिलने आए व्यक्ति कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी मिलने आए व्यक्ति कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर लूट लिया। किसी तरह पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने तहरीर देकर बदमाशों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

हंसनगर जनपद मैनपुरी निवासी कोतवाल सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद में कुत्ते की कब्र के पास उसकी बेटी रहती है। वह अपनी बेटी से मिलने के लिए आया था। शनिवार की दोपहर वह घर लौटने के लिए नेशनल हाईवे-91 स्थित सुखलालपुर तिराहे पर खड़ा बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी। कार में पहले से ही तीन लोग बैठे हुए थे। कार सवारों ने पूछा कि कहा जाना है। जब उन्होंने मैनपुरी जाने के लिए कहा तो कार सवारों ने बताया कि वह भी मैनपुरी जा रहे हैं और लिफ्ट दे देंगे। इस पर वह कार में बैठ गए। आरोप है कि करीब दो किमी चलने के बाद कार सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और डेढ़ हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने चलती कार से उन्हें धक्का दे दिया । पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें