फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के लिए चंदे की दो लाख की रकम लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर निर्माण के लिए चंदे की दो लाख की रकम लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

बुगरासी। बरहाना रोड स्थित कुटी पर रह रहे पुजारी, उनके शिष्य और वहां मौजूद एक किसान को बंधक बनाकर नकाबपोश तीन बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। यह रकम मंदिर निर्माण के लिए चंदा करके इकट्ठा की गई थी।
संत पारसनाथ वर्मा अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर के रहने वाले हैं। वह अपने शिष्य हापुड़ निवासी विनेश के साथ कुटी में रहते हैं। कुटी पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। पारसनाथ वर्मा ने मंदिर बनाने के लिए वर्ष 2014 में दो बीघा जमीन खरीदी थी। चंदा करके मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। बारिश की वजह से काम बंद है। संत पारसनाथ ने बताया कि सोमवार रात शिष्य विनेश कुमार के अलावा पड़ोसी किसान खेम चंद गहलोत भी कुटी के पास ही सोए हुए थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें बंधक बना लिया, इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी। कुटी में मंदिर निर्माण के लिए एक बक्से में रखे हुए करीब दो लाख रुपये, पारसनाथ वर्मा व विनेश का मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, सीओ स्याना वंदना शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पुजारी पारसनाथ की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बाहर से नहीं आ सकते बदमाश
जिस स्थान पर कुटी बनी हुई है वह जंगल के बीच में पड़ता है। लोगों का कहना है कि बाहरी व्यक्ति बिना पूछताछ किए इस कुटी तक नहीं पहुंच सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि या तो बदमाश आसपास के ही रहने वाले हैं या पहले दिन में उन्होंने रेकी की और बाद में आकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

कुटी के लिए जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - वंदना शर्मा, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें