फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखावटी ब्लॉक प्रमुख के भाग्य का फैसला आज

Fri, 16 Jun 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
election - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीडीओ ने लखावटी ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए तारीख निश्चित करने को फाइल डीएम के पास भेज दी है। डीएम शुक्रवार को इस पर निर्णय करेंगी। वहीं शनिवार को जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख के प्रस्ताव पर बहस होगी।
विज्ञापन


दो जून  को बीडीसी सदस्यों ने संगीता देवी के नेतृत्व में लखावटी ब्लॉक प्रमुख कविता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। 58 बीडीसी सदस्यों के लखावटी ब्लॉक में संगीता देवी ने डीएम को 41 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था।

संगीता देवी ने 32 बीडीसी सदस्यों के समर्थन का शपथ पत्र भी डीएम को दिया था। संगीता द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद शपथ पत्रों की जांच कराई गई। डीपीआरओ ने जांच कर फाइल को सीडीओ को भेज दिया। सीडीओ स्तर से फाइल को जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शुक्रवार को लखावटी ब्लॉक प्रमुख के भविष्य के निर्णय की तिथि निर्धारित करेंगी। जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ जारी अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें