फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 38 दिन के लिए ईवीएम में कैद हो गया प्रत्याशियों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले छह प्रत्याशियों का भविष्य शुक्रवार को ईवीएम में कैद हो गया। अब 38 दिन बाद जब ईवीएम खुलेंगी तो प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का परिणाम जारी होगा। चुनाव समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों के दिलों की बेचैनी भी बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन


बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को दूसरे चरण में मतदान हुआ। बुलंदशहर लोकसभा सीट पर भाजपा के भोला सिंह, बसपा के गिरीश चंद्र जाटव, गठबंधन के शिवराम वाल्मीकि, ऋषिवादी कर्मशील युवा शक्ति परमार्थी पार्टी के राजेश तुरैहा, निर्दलीय प्रदीप कुमार और सोनम भारती के लिए मतदान हुआ। बुलंदशहर लोकसभा सीट के लिए जिले की सदर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर व डिबाई विधानसभा सीट 18.55 लाख और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए 7.89 लाख मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना था, लेकिन इनमें से बुलंदशहर सीट पर 56.41 फीसदी और गौतमबुद्धनगर सीट पर 60.34 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
दोनों सीटों के लिए जिले की नई मंडी स्थल पर ही मतदान की गिनती की जाएगी। जनता ने अपने चहेते प्रत्याशियों के लिए वोट किया है, जिसके बाद अब 38 दिन के लिए प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। दूसरी ओर मतदान समाप्ति के बाद जिले में जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत-हार को लेकर गुणा भाग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें