फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास में अपात्रों के चयन पर हंगामा

Mon, 02 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदराबाद ब्लॉक में अफसरों द्वारा लोहिया आवास में अपात्रों के चयन का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने हंगामा किया। बीडीओ और एडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में दर्जनों प्रधान ब्लॉक परिसर पहुंचे और ब्लॉक अफसरों पर सरकार की लोहिया आवास में गोलमाल करने का आरोप लगाया।

कहा कि अफसरों ने अवैध वसूली कर लोहिया आवास योजना में कई गांवों में अपात्रों का चयन कर लिया। जिसकी शिकायत डीएम से की गई। प्रधान संगठन राजेंद्र यादव ने बताया कि ब्लॉक अफसर मनमानी पर उतरे हुए हैं और सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। उन्होंने बीडीओ और एडीओ पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


कहा कि यदि बीडीओ व एडीओ के खिलाफ कार्रवाई न होने पर तीन जनवरी से ब्लॉक पर प्रधान अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे। यदि फिर भी अफसरों के खिलाफ प्रशासन ने कोई कार्रवाही नहीं की तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर विपुल चौधरी, शाहजफर, कमल सिंह, रेनू, लोकेशपाल, कमलेश , राजेंद्र, नरेंद्र, बिजेंद्र, गिरिराज समेत कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर लोहिया आवास में धांधली को लेकर जांच कमेटी बनाई गई थी। बताया जाता है कि सोमवार को जांच कमेटी के अधिकारी ब्लॉक पहुंचे थे लेकिन मात्र औपचारिकता निभाकर वापस चले गए।

इस संबध में बीडीओ व एडीओ से बात करने का प्रयास किया गया तो दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें