फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों दिया जुर्माना, फिर लोग हैं कि मानते नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों दिया जुर्माना, फिर लोग हैं कि मानते नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना कर्फ्यू को लेकर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिले में लगातार दूसरे दिन सभी थाना क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 176 मामले दर्ज किए गए, वहीं कोविड नियमों के उल्लंघन पर 937 लोगों का चालान किया गया। जबकि अभी तक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शनिवार को कालाआम चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की तो कोई बाजार जाने के लिए निकलने तो कोई घर से बाहर निकलने की वजह बताने में अक्षम रहा।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गत 24 घंटे में जिले के विभिन्न थाना-कोतवाली में महामारी अधिनियम के तहत 176 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में करीब 250 लोगों को नामजद किया गया है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह सड़क पर निकलने वाले 11 वाहनों को सीज किया गया। वाहन चालकों से अब तक कुल 1.70 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूल किया जा चुका है। कोरोना नियमों में मास्क न पहनने, सामाजिक दूरी का पालन न करने आदि पर 937 लोगों का चालान किया गया है। एसएसपी ने बताया कि कोविड नियमों और कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें