फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोविड मरीजों से रूबरू हो सकेंगे तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कोविड मरीजों से रूबरू हो सकेंगे तीमारदार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोविड चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए एक अच्छी खबर हैं। अब कोविड मरीजों से उनके परिजन इलाज के दौरान रूबरू हो सकेंगे। जनपद के पांच कोविड अस्पतालों में वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। तो एक निजी कोविड अस्पताल में एलईडी स्क्रीन के जरिये तीमारदार को मरीज से ऑनलाइन वार्ता भी कराई जा रही हैं।
जनपद में कोरोना संक्रमितों का उपचार कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 कोविड चिकित्सालय संचालित की जा रहे हैं। जिसमें एक जिला कारागार में बंद कैदी और बंदियों के लिए आरक्षित हैं। शेष कोविड अस्पतालों में तीन सरकारी और सात निजी अस्पताल संचालित हैं। जहां पर भर्ती अपने को देखने या उससे बातचीत करने के लिए तीमारदारों को भटकना पड़ रहा था। तीमारदारों की इस समस्या को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेकर वीडियो कॉलिग की सुविधा शुरू करवा दी गई है। इस सुविधा का लाभ लेना कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों के परिजनों ने शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन

तीन सरकारी समेत पांच कोविड अस्पतालों में हुई सुविधा
जनपद में तीन सरकारी चिकित्सालयों को कोविड अस्पताल बनाया गया हैं। तीनों कोविड चिकित्सालयों समेत पांच कोविड अस्पतालों में वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू कर दी गई हैं। वीडियो कॉलिंग फिलहाल एल-1 के वीआईआईटी व 100 बेड डिबाई और एल-2 के खुर्जा जटिया चिकित्सालय, राना हॉस्पिटल व जेपी चिट्टा अस्पताल में सुबह-शाम दो समय मरीज या तीमारदार की मांग पर वीडियो कॉलिंग की जा रही हैं। इसके लिए सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक और शाम छह से आठ बजे तक मरीजों की इच्छा पर संबंधित के परिजनों से वीडियो कॉलिंग कर वार्ता कराई जा रही हैं।
स्याना में एलईडी स्क्रीन के जरिये हो रही ऑनलाइन वार्ता
स्याना स्थित विजयश्री हॉस्पिटल के संचालक डॉ. धीरज सिंह ने बताया कि तीमारदार द्वारा अपनों को देखने की इच्छा जताने पर परिसर के नजदीक एक अलग काउंटर बनाया गया हैं। जहां 60 इंच की एलईडी लगाई गई हैं। तीमारदार या मरीज की मांग पर तीमारदार को एलईडी के नजदीक बैठाकर मरीज से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से प्रतिदिन सुबह-शाम वार्ता कराई जा रही हैं। तीमारदार सुबह आठ से नौ बजे तक और शाम पांच बजे से सात बजे तक ऑनलाइन वार्ता कर सकते हैं।
मरीजों की बात परिजनों से करवानी शुरू कर दी गई हैं। सुबह-शाम मरीज या तीमारदार की मांग पर वार्ता कराई जा रही हैं। इसके लिए सभी कोविड अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. पीपी सिंह, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की वीडियो कॉल के माध्यम से संबंधित के परिवार से वार्ता करानी शुरू कर दी गई हैं। ऐसा करने से मरीज जल्दी रिकवर भी होगा। प्रत्येक कोविड अस्पताल में एक-एक व्यक्ति नामित कर वीडियो कॉलिंग करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रतिदिन 100 रुपये परितोष के रूप में दिए जाएंगे।
रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें