फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मेडिकल कॉलेज पहुंचा एलएमओ प्लांट का कैप्सूल, जल्द संचालन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस प्लांट के लिए कैप्सूल सोमवार को वडोदरा, गुजरात से बुलंदशहर पहुंच गया। कैप्सूल के आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे प्लांट स्थल पर स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि नवंबर में इस एलएमओ प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा। यह प्लांट मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। इसके सक्रिय होने से चिकित्सालय की ऑक्सीजन निर्भरता पूरी तरह आत्मनिर्भरता में बदल जाएगी।
गंभीर मरीजों और आईसीयू वार्डों में 24 घंटे बिना किसी रुकावट के हाई-प्रेशर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। डॉ. संजय मिश्रा, उप प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, ने बताया कि कैप्सूल नए चिकित्सालय परिसर में आ गया है। अब इसे रखवाने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद इंस्टॉलेशन और प्लांट को क्रियाशील बनाने से जुड़ी शेष प्रक्रियाएं पूरी होंगी। इससे नए चिकित्सालय भवन में मरीजों को ऑक्सीजन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत होने पर लिक्विड ऑक्सीजन को वेपोराइजर से गुजारा जाएगा। यह इसे वापस गैस में बदल देता है। गैस में बदलने के बाद ऑक्सीजन को मुख्य पाइपलाइन के जरिये सीधे मरीजों के बेड तक पहुंचाया जाएगा। एलएमओ प्लांट की ऑक्सीजन की शुद्धता 99 फीसदी से अधिक होती है। यह गंभीर रूप से बीमार मरीजों और वेंटिलेटर सपोर्ट के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है।

इस प्लांट की स्थापना के लिए पिछले कई माह से तैयारियां चल रही थीं। कैप्सूल लाने के लिए मार्ग का निर्माण भी कराया गया था। वडोदरा से कैप्सूल मंगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका बेसब्री से इंतजार था। प्लांट शुरू होने से चिकित्सालय में ऑक्सीजन की उपलब्धता बेहतर होगी।
कोट
एलएमओ प्लांट के लिए सोमवार को कैप्सूल नए चिकित्सालय परिसर में आ गया है। अब इसे रखवाने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद इंस्टॉलेशन और प्लांट को क्रियाशील बनाने से जुड़ी शेष प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इससे नए चिकित्सालय भवन में मरीजों को ऑक्सीजन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। - डॉ. संजय मिश्रा, उप प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चेतन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें