वासंतिक नवरात्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी। तैयारियों को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। माता की चुनरी से लेकर नारियल के साथ व्रत व पूजन की सामग्रियों की खरीदारी हुई।
उधर, मंदिरों में भी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि तृतीया तिथि का क्षय होने के कारण नवरात्र आठ दिनों का ही होगा। वहीं, खुर्जा और जहांगीराबाद में भी बाजारों में चहल-पहल रही।