फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पंजाब, बागपत समेत अन्य केंद्रों के लिए पंजाब से तस्करी कर एंबुलेंस से लाई गई 10 लाख की शराब बरामद

Tue, 28 Feb 2023 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
विज्ञापन
बीबीनगर में पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब तस्कर और एंबुलेंस। - फोटो : bulandshahr
विज्ञापन
- बीबीनगर पुलिस ने पकड़ा, एंबुलेंस में केबिन बनाकर भरी गई थी 125 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। पंजाब से तस्करी करके एंबुलेंस में लाई गई शराब का जखीरा बीबीनगर पुलिस ने बरामद किया है। तस्करी के एक आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। एंबुलेंस में शराब को छिपाने के लिए एक केबिन बना रखा था।
बीबीनगर थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात क्षेत्र में गांव कुचेसर रोड स्थित लुधपुरा रजवाहे के पास चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया। इस पर एंबुलेंस चालक भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर रोकने में पुलिस कामयाब रही। जांच में एंबुलेंस के अंदर 125 पेटी (1500 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तस्करों ने एंबुलेंस के अंदर एक केबिन बनाया हुआ था। जिसके अंदर शराब को छिपाकर रखा गया था। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त कुलदीप भाटी निवासी नौरोजपुर गुर्जर थाना बागपत के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक बाजार में उक्त शराब की कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एंबुलेंस में पंजाब से शराब की तस्करी कर उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में सप्लाई करता है। इस खेप को बुलंशहर के आसपास के क्षेत्रों में खपाना था। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। एंबुलेंस की सत्यता की जांच करने कोशिश भी जारी है।
विज्ञापन


तीन राज्यों की पुलिस को दिखाया ठेंगा
आरोपी ने दो दिन पहले पंजाब से एंबुलेंस में शराब लादी थी। इसके बाद हरियाणा और दिल्ली होते हुए यूपी की सीमा में दाखिल हुआ। करीब 48 घंटे में वह अवैध शराब के साथ हाईवे से होता हुआ बुलंदशहर पहुंचा।
विज्ञापन


कोट
चेकिंग के दौरान बीबीनगर पलिस ने पंजाब से एंबुलेंस में तस्करी कर लाई गई शराब बरामद की है। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब की बाजार में कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी जा रही है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें