फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गोदाम में पकड़ी गई नगर पालिका से चोरी की गई लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। नगर पालिका क्षेत्र में लगने के लिए आई एलईडी लाइट खाली गोदाम में पड़ी मिली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पालिका के बाबू ने कोतवाली में एलईडी और सोलर लाइट चोरी के मामले में शिकायत दी है।
नगर पालिका के बाबू मनीष ने बताया कि साल 2022 में तत्कालीन नपा अध्यक्ष की ओर से प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर और एलईडी लाइट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई थी। इसके बाद तत्कालीन नपा अध्यक्ष की ओर से एक निजी ठेकेदार को टेंडर दिया गया और राशि जारी कर दी गई। मगर ठेकेदार और नपा कर्मचारी ने मिलीभगत से परिसर में रखी लाइट गायब कर दी। यह लाइट न वार्डों में लग सकी और न परिसर में वापस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि मजदूर नगर पालिका की कूड़े की गाड़ी में से लाइट निकालकर गोदाम में रखे ड्रम में भर रहा है। उक्त गोदाम में करीब 200 से अधिक लाइट पड़ी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल ने बताया कि शासन की ओर से आई एलईडी लाइट की चोरी की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें जांच कराई जा रही है कि किन अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह चोरी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नपा लाइट की चोरी के मामले में शिकायत मिली है। मामले में जांच कराई जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें