फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हल्की बारिश से गेहूं की फसल को मिली संजीवनी, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
​शिकारपुर क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद लहराती गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुधवार रात करीब तीन बजे गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छा गए और हल्की बारिश हुई। इससे जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं मौसम सुहाना हो गया। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी से कम नहीं है। 24 व 25 को फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस बार जनवरी के आखिरी दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। इस बीच ठंड कम होने और गर्माहट बढ़ने से किसानों को अपनी गेहूं की फसल की चिंता सताने लगी। ऐसे मौसम में गेहूं की बढ़वार रुक गई और उत्पादकता भी प्रभावित होने की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। पिछले कई दिन से धूप-छांव जैसा मौसम बन रहा था, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही थी। बुधवार की रात करीब तीन बजे से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार की सुबह तक जारी रही।
करीब तीन एमएम हुई यह बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल पर सोना बनकर बरसी है। इससे काफी हद तक फायदा होगा। किसान मुनेश कुमार, केशव सिंह, बबलू और किरनपाल का कहना है कि इस बारिश ने काफी हद तक चिंता कम कर दी है, लेकिन जिस तरह से इस बार ठंड जल्द चली गई और गर्माहट वाला मौसम बन गया। उससे लग रहा था कि गेहूं की फसल को काफी नुकसान होगा। अब इस हल्की बारिश से फसल काफी ठीक रहेगी। बारिश होने से काफी हद तक सिंचाई की समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

हल्की बारिश होने के बाद हालांकि दिन में धूप भी निकली, लेकिन हवा में ठंड होने से गर्माहट का अहसास कम हो गया। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री कम होकर 23.6 और न्यूनतम 0.6 डिग्री कम होकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता बढ़कर 85 फीसदी और दिन में हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार बदल रही मौसम की रंगत और बढ़ी गर्माहट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अब हल्की बारिश ने कुछ राहत देने का काम किया है। वहीं, 24 व 25 को फिर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान यदि अधिक बारिश होती है तो इससे सरसों के साथ सब्जी और आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें