फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात में हल्की बारिश, दिन में धूप के बीच छाए रहे बादल

विज्ञापन
सोमवार को निकली धूप के बीच इस तरह छाए बादल और रहा मौसम। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम ने रविवार रात एक बार फिर करवट बदली। बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। सोमवार पूरे दिन धूप के बीच हल्के बाद छाए रहे। वैज्ञानिक अभी कई दिन तक इसी तरह का मौसम रहने और बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 31 फीसदी और हवा की गति 10 से 15 घंटे प्रति किलोमीटर की दर से चली। जबकि रविवार को रविवार को अधिकतम तापमान 35 न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश के कारण फसलों के नुकसान की आशंका है। किसान प्रमोद व सूरज का कहना है कि इस समय बारिश किसी भी मायने में सही नहीं है। गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। यदि बारिश होती है तो फसल को नुकसान होगा। सरसों की फसल भी पिछले दिनों हुई बारिश के चलते अभी नहीं उठी है। आलू की खुदाई का काम भी चल रहा है। बारिश होने से फसलों की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और नुकसान भी होगा।
कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने और आगामी कई दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना बन रही है। हल्के बादल भी छाए रहेंगे और बारिश का अनुमान भी लगातार बन रहा है। इस समय खासकर गेहूं की फसल के लिए यह मौसम ठीक नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें