फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार दिन बाद लिफ्ट सही, गर्भवती महिलाओं को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला महिला चिकित्सालय की चार दिन से खराब पड़ी लिफ्ट बुधवार दोपहर बाद ठीक हो जाने पर संचालन शुरू हो गया। लिफ्ट खराब रहने से पिछले तीन दिन तक गर्भवती महिलाओं को लेबर रूम में जाने और भर्ती जच्चा को डिस्चार्ज होने पर नवजात संग पैदल नीचे आने में परेशानी हो रही थी। बुधवार शाम से लिफ्ट का संचालन शुरू हो जाने पर गर्भवती महिलाएं समेत तीमारदार व स्टाफ को राहत मिली।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला चिकित्सालय में 100 बेड का मेटरनिटी विंग संचालित हो रहा है। जो चार मंजिला बना हुआ है। इसमें धरातल से चौथीं मंजिल तक पहुंचने के लिए दो लिफ्ट लगी हुई है। जिनकी काफी समय से सर्विस नहीं हुई है। इनमें एक लिफ्ट एक वर्ष पूर्व खराब हो जाने से संचालन बंद पड़ा है तो दूसरी समय-समय पर खराब होती रहती है, लेकिन इसका प्रयोग अभी भी जारी था। यह भी चार दिन पूर्व खराब हो गई। इसके बाद लिफ्ट का संचालन फिलहाल बंद चल रहा था। जिसकी जानकारी लगने पर बुधवार को कंपनी के कर्मचारी सही करने पहुंचे। दोपहर बाद लिफ्ट सही हो जाने पर गर्भवती, बुजुर्ग तीमारदार, जच्चा-बच्चा समेत स्टाफ आदि को राहत मिली।
विज्ञापन

लिफ्ट खराब होने पर कंपनी को सूचना दी गई। लिफ्ट सही होने पर संचालन शुरू करवा दिया है। - डॉ. अजय पटेल, सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें