फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा: रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़, रोकी गई दरभंगा एक्सप्रेस; जमकर हुई धक्कामुक्की

Thu, 21 May 2026 05:43 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इसमें अलग-अलग केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी अपने अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान खुर्जा जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन में घुसते अभ्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को लोकपाल भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। दोपहर तीन बजे आई गोमती एक्सप्रेस में यात्री रवाना हुए। इसके बाद भी अभ्यर्थी खड़े रहे तो साढ़े तीन बजे करीब बिहार जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस को विशेष रूप से रोका गया।

विज्ञापन


बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इसमें अलग-अलग केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी अपने अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान खुर्जा जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोपहर को दिल्ली से एक घंटे देरी से आई गोमती एक्सप्रेस तीन बजे करीब खुर्जा जंक्शन पहुंची।

बड़ी मुश्किल से अभ्यर्थी बोगियों में चढ़ सके। इस दौरान उनको धक्कामुक्की का भी सामना करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन करीब दस मिनट तक रुकी रही। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गई, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत यात्री ट्रेन में गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद अन्य यात्रियों को भेजने के लिए जीआरपी ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। रेलवे की ओर से पुणे से चलकर आ रही दरभंगा एक्सप्रेस को दोपहर 3:22 बजे खुर्जा जंक्शन पर विशेष रूप से रोका गया। 3:35 बजे ट्रेन में बैठाकर अभ्यर्थी को उनके गंतव्य पर रवाना किया गया। अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ कर्मी तैनात रहे।

लेखपाल भर्ती परीक्षा के चलते बृहस्पतिवार दोपहर को अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ गई थी। कुछ यात्री गोमती एक्सप्रेस में चले गए थे। अन्य यात्रियों के लिए पुणे से चलकर बिहार के दरभंगा जा रही एक्सप्रेस को रोका गया, जिसमें शेष यात्रियों को रवाना किया गया। - अरविंद कुमार, जीआरपी प्रभारी, खुर्जा जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें