अनूपशहर में विधायक को ज्ञापन देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
जबरदस्त बिजली कटौती से क्षुब्ध बिजली संघर्ष समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को बसपा विधायक गजेंद्रसिंह का घेराव किया। वहीं बसपा विधायक गजेंद्रसिंह ने प्रदेश सरकार की नाकामी के चलते अनूपशहर क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट का निराकरण न होने पर सात जून को तहसील के घेराव की चेतावनी दी है।
विधायक चौधरी गजेंद्रसिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बिजली किल्लत का सामना करने से जबरदस्त रोष व्याप्त है। बिजली संघर्ष समिति के जावेद अख्तर ने बताया अनूपशहर कस्बे से बिजली के बिजलों की वसूली नगरीय आधार पर की जा रही है तथा बिजली ग्रामीण रौस्टर से दी जा रही है।
विधायक प्रतिनिधि गोपाल शर्मा ने बताया बिजली उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी कर नगरीय बिल व ग्रामीण बिजली आपूर्ति करने को लेकर बिजली अधिकारियों के खिलाफ अदालत में मुकद्दमा भी दर्ज कराया जायेगा।
विधायक गजेंद्रसिंह ने जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजकर मुख्यमंत्री को अनूपशहर क्षेत्र की बिजली समस्या से अवगत कराते हुए बीस घंटे बिजली आपूर्ति दिये जाने की मांग की है। घेराव व ज्ञापन देने वालों में अभय गर्ग, ज्ञानेंद्र राघव, हश्चिंद, श्याम रस्तौगी, अवधेश गर्ग, राबिन शर्मा, महेशंचद शर्मा शामिल रहे।