बुलंदशहर। घर के बाहर पटाखे फोड़ने के विरोध पर आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया। कोतवाली देहात में गांव मानकपुर निवासी विशु ने दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा तेजेंद्र घर के बाहर खड़े थे।
इसी दौरान गांव निवासी अजय पहुंचा। वह एक पटाखा फैक्टरी में काम करता है। वह घर के बाहर पटाखे फोड़ने लगा। इसका पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर आरोपी ने उनके चाचा के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी अजय अपने घर गया और वहां से लोहे का पलटा ले आया। उसने जान से मारने की नियत से उनके चाचा के सिर पर पलटे से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में चाचा का सिर फट गया।
अत्यधिक खून बहने के कारण वह मौके पर ही गिर पड़े। वह अस्पताल में भर्ती हैं। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।