फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रशांत चंद्र महालनोबिस के योगदान पर व्याख्यान

विज्ञापन
अनूपशहर के डीपीबीएस महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
अनूपशहर। डीपीबीएस महाविद्यालय में सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में प्रशांत चंद्र महालनोबिस का प्रमुख योगदान व उपादेयता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह ने कहा कि पीसी महालनोबिस ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना कर देश को एक सुदृढ़ सांख्यिकीय ढांचा दिया। देश के आर्थिक नियोजन और औद्योगिक विकास में उनके विचार आज भी मार्गदर्शक हैं।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर पीके त्यागी ने महालनोबिस दूरी और द्वितीय पंचवर्षीय योजना के उनके प्रसिद्ध मॉडल की चर्चा करते हुए बताया कि आधुनिक डेटा साइंस में उनके सिद्धांत कितने प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

विभाग अध्यक्ष सांख्यिकी प्रोफेसर चंद्रावती ने कहा कि सटीक आकड़ों के बिना सही नीति निर्माण असंभव है। इस अवसर पर प्राध्यापक सीमांत कुमार दुबे व नरेंद्र रंजन समेत विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें