चाय बनाने के दौरान घरेलू सिलेंडर में रिसाव के चलते से लगी आग से झुलसी महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार अलसुबह हुई। महिला का कोई भाई नहीं है। पट्टी डहर निवासी चंद्रभान सिंह की बेटी राधा (30) अपने पति हेमंत के साथ पिता के पास ही स्याना में रहती थी।
शनिवार सुबह लगभग पांच बजे राधा चाय बनाने के लिए रसोई में गई थी। रात से ही सिलेंडर में रिसाव हो रहा था लेकिन राधा खतरे का भांप नहीं पाई। जैसे ही उसने चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई आग फैल गई।
सुबह का समय होने के कारण राधा ने सिंथेटिक मैक्सी पहन रखी थी। इसके चलते आग ने तुरंत उसे अपनी चपेट में ले लिया। बुरी तरह झुलस चुकी राधा को परिजन आनन-फानन में मेरठ ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राधा का पांच वर्ष का एक बेटा भी है। बाद में उसके शव को ससुराल बरहाना ले जाया गया, जहां परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।