अनूपशहर। एलडीएवी इंटर कॉलेज में अनूपशहर क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों की चल रही त्रिदिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में एलडीएवी इंटर कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शशिबाला पंत ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अंकित राजौरा तालविवियाना प्रथम, गोविंद कुमार ऊंचागांव द्वितीय, महेश एलडीएवी तृतीय, 5000 मीटर पैदल चाल में शिवम कुमार एलडीएवी प्रथम, बॉबी जहांगीराबाद द्वितीय स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में रितेश ऊंचागांव प्रथम, दिनेश डरौरा द्वितीय, लोकेश तृतीय व हैमर थ्रो जूनियर बालक वर्ग में आदित्य कुमार जटपुरा प्रथम, कृष्णा एलडीएवी द्वितीय, युवराज जटपुरा तृतीय, हैमर थ्रो जूनियर बालक वर्ग में विष्णु चौधरी एलडीएवी प्रथम, नितिन एलडीए वी द्वितीय, शिवम ब्योरा तृतीय और सीनियर हैमर थ्रो बालक वर्ग में निहाल एल डीएवी प्रथम,आर्यन एलडीएवी द्वितीय रहे।
400 मीटर सीनियर दौड़ बालक वर्ग में हिमांशु एलडीएवी प्रथम, दुष्यंत जहांगीराबाद द्वितीय, लोकेश डरोरा तृतीय, 200 मीटर बालिका सब जूनियर वर्ग में साक्षी परदादा परदादी प्रथम, राशि तालविवियना द्वितीय, दीक्षा परदादा परदादी तृतीय, 200 मीटर बालक जूनियर वर्ग में मनीष जटपुरा प्रथम, विष्णु एलडीए वी द्वितीय, नितिन कुमार एलडीएवी तृतीय स्थान पर रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी सेवक चंद गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. पीके त्यागी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में खेलों को काफी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। संचालन प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने किया।