फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में वकीलों और कर्मचारी में हाथापाई

Fri, 18 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कचहरी में कहासुनी के बाद वकीलों और कर्मचारियों में शुक्रवार दोपहर हाथापाई हो गई। वकीलों पर कर्मचारी को पीटने का आरोप है। बताया गया कि मारपीट के दौरान एडीएम प्रशासन और एसपी क्राइम भी मौजूद थे। उधर, वकीलों ने कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार कलक्ट्रेट  कर्मचारी जमादार सिंह अधिग्रहण से जुड़े मुकदमों की पैरवी करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कचहरी में उनकी एक वकील से किसी बात पर गहमागहमी हो गई थी। गहमागहमी के बाद वकील एवं कर्मचारी के बीच मामला शांत हो गया। आरोप है कि 15-20 वकील सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट में शिकायत करने पहुंचे और इस दौरान कर्मचारी से हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट नहीं हुई है। केवल धक्कामुक्की और कहासुनी हुई है। इस मामले में डीएम को भी अवगत करा दिया गया है। मामला अध्यक्ष के संज्ञान में लाया जाएगा। मुझे डीएम ने नहीं बुलाया था बल्कि मैं कुछ वकीलों की समस्या लेकर खुद डीएम से मिला था। - दिनेश कुमार शर्मा, बार, सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें