फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के लिए दे दी बिजलीघर की जमीन, बैठाई जांच

Thu, 08 Jun 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जीवाड़ों के लिए बदनाम पावर कारपोरेशन का एक और कारनामा सामने आया है। गली का रास्ता चौड़ा करने के लिए बिजलीघर के पुन: निर्माण के दौरान करीब तीन फुट अंदर से निर्माण करा दिया गया। इसके चलते गली चौड़ा होने से मकान स्वामियों को फायदा पहुंच गया। मामला खुलते ही अधीक्षण अभियंता ने जांच के निर्देश दिए हैं। एक्सईएन से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी बिजलीघर का हाल ही में पुन निर्माण कराया गया है। सब्जी मंडी के बराबर से जा रही गली महज दो फुट चौड़ी थी। गली की कम चौड़ाई के कारण अंदर स्थित मकान स्वामियों को परेशानी हो रही थी। जैसे ही सब्जी मंडी बिजलीघर को तोड़ा गया तो मकान स्वामियों ने कॉरपोरेशन के अफसर के साथ मिलीभगत कर करीब तीन फुट अंदर से बिजलीघर का निर्माण करा दिया।

 बिजलीघर का अंदर से निर्माण होने से गली करीब पांच से छह फुट चौड़ी हो गई। अब पूरा मामला खुलने के बाद अधीक्षण अभियंता ने जांच बैठा दी है। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन बुलंदशहर को जांच के निर्देश देते हुए  मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें