सीएचसी के औचक निरीक्षण पर पहुंची ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ ने अस्पताल में गंदगी मिलने पर अस्पताल के कर्मचारियों की जमकर क्लास ली। और सफाई के आदेश दिए।बुधवार को ज्वाइंट डायरेक्टर स्वास्थ रेनू गुप्ता ने सीएचसी सिकंदराबाद का औचक निरीक्षण किया।
महिला वार्ड में गंदगी मिलने पर उन्होंने अस्पताल स्टॉफ की जमकर क्लास ली। साथ वार्ड में भर्ती महिलामरीजों को अस्पताल की साफ सफाई में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को अस्पताल परिसर वार्डो, मरीज के बैड, डायलेट की विशेष साफ सिफाई के निर्देश दिए।
ज्वाइंट डायरेक्टर ने अस्पताल का औचक निरीक्ष किया। गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। सीएमएस एपी सिंह।