फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को मिली 2.67 करोड़ से अधिक की सौगात

विज्ञापन
नुमाइश मैदान में श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के साथ मंत्री स्वामी प्रसा? - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
श्रमिकों को मिली 2.67 करोड़ से अधिक की सौगात
विज्ञापन

बुलंदशहर। नुमाइश ग्राउंड में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 2.67 करोड़ से अधिक की सौगात मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रहे। इस दौरान विधायक और अफसर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विभाग की ओर से श्रमिकाें के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर उनके हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को भी निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चलाई जा री योजनाओं का लाभ देने के लिए भी कहा। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने मातृत्व, शिशु एवं बालिका प्रोत्साहन योजना के 29 लाभार्थियों तीन लाख की धनराशि से लाभान्वित किया। इसी तरह संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत 135 छात्र-छात्राओं को 472500 रुपये की साइकिलों का वितरण किया। पुत्री विवाह अनुदान योजना के तहत 20 लाभार्थियों को 11 लाख, चिकित्सा सहायता योजना से 5014 लाभार्थियों को 1461300 रुपये, निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना से 39 लाभार्थियों को 93 लाख रुपये और अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत 38 लाभार्थी श्रमिक परिवारों को 950000 रुपये की राशि से लाभान्वित किया। सांसद भोला सिंह ने भी कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सहायक श्रमायुक्त मुकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि इस दौरान श्रमिकों के पंजीकरण के लिए कैंप लगाया गया। कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक श्रमिक आदि शामिल हुए। इस दौरान राज्य मंत्री अनिल शर्मा, विधानसभा अनूपशहर से भाजपा विधायक संजय शर्मा, डिबाई विधायक अनीता लोाध्ी राजपूत, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी, सदर विधायक उषा सिरोही, स्याना विधायक देवेन्द्र लोधी और खुर्जा विधायक बिजेंद्र सिंह के अलावा उप श्रमायुक्त गाजियाबाद राजेश मिश्र, डीएम रविंद्र कुमार और सीडीओ अभिषेक पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें