फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसों में मजदूर व युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/डिबाई। जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक व एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। हादसे के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हादसा एक
कोतवाली देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 स्थित गांव दरियापुर के पास एक कार ने मजदूर को टक्कर मार दी। नगर के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी शुभम शर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके दरियापुर स्थित कृषि फार्म पर अमरोहा निवास कलुआ (48) काम करते हैं। बताया कि मंगलवार को वह बाइक पर उनके साथ राशन लेने जा रहे थे। इसी दौरान दरियापुर के पास हाईवे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें कलुआ घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद लोगों ने कार चालक का पीछा करते हुए पकड़ लिया, लेकिन चालक कार छोड़कर फरार हो गया। एएसपी ऋजुल ने बताया कि मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

सड़क हादसे में ग्राम पंचायत अधिकारी के भाई की मौत
दिल्ली-बदायूं स्टेट हाईवे पर भीमपुर के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक माधवराव भारती (35) निवासी गांव अमरपुर की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के बड़े भाई नर्सिंग भारती ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर शिकारपुर में कार्यरत हैं। माधवराव की मौत के बाद उनकी पत्नी प्रिया और पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें