रामलीला में बृहस्पतिवार को लक्ष्मण शक्ति कुंभकर्ण वध का मंचन किया गया। लीला के दौरान पूरा पंडाल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। प्रधान रमेश शर्मा, राकेश शर्मा, शिव कुमार शर्मा, संरक्षक प्रदीप लोहिया, अनिल कबाड़ी, चेयरमैन त्रिलोकचंद गर्ग, प्रभारी सचिन शर्मा, प्रबंधक मनोज जैन, उपप्रबंधक संजीव गोयल, उप प्रधान राहुल गर्ग, सलाहकार जगदीश प्रसाद बजाज ने संयुक्त रूप से आरती की।
भूपेंद्र कौशल, चेतन दीवान ने श्रृंगार किया। जितेंद्र कुमार गर्ग, सचिव अरविंद दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया।
खरिकवारी में 52 फीट ऊंचे रावण का दहन
गांव खरिकवारी में रावण दहन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री राजीव लोधी ने मेले का देर शाम उद्घाटन किया। कमेटी के पदाधिकारी भूप्रकाश निर्भय, ग्राम प्रधान बालक राम सिंह, चंद्रपाल सिंह, हरिओम पाठक, बनवारी लाल वर्मा, नरेंद्र सिंह आर्य, मोती लाल पाठक, दुर्गपाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विधायक ने किया कलाकारों को सम्मानित
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव पर्वाना में चल रही रामलीला का बृहस्पतिवार रात समापन हो गया। स्याना विधायक ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
क्षेत्रीय रामलीला प्रदर्शन पर्वाना के तत्वाधान में बीती रात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्याना विधायक दिलनवाज खान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक दिलनवाज खान ने कहा कि रामलीला से हमें आपसी भाईचारे की सीख लेनी चाहिए और मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
बाद में विधायक दिलनवाज खान, बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, डॉ. सतीश लोधी इलना ने संयुक्त रूप से कलाकारों को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बाद में उन्होंने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पाठक और संस्थापक दलीप सिंह माहुर को ट्राफी देकर सम्मानित किया। राजेंद्र नेता, सोनू पाठक, कपिल पाठक, भोपत सिंह, नरेंद्र सिंह, नंदलाल , हुकम आदि रहे।