फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कृष्णन और वर्षा क्रॉस कंट्री दौड़ में बने विजेता

विज्ञापन
क्रास कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला क्रीड़ा​धिकारी। स्रोत - खेल विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। खेल विभाग की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग की पांच किमी दौड़ में कृष्णन कुमार और बालिका वर्ग की तीन किमी दौड़ में वर्षा शर्मा पहले स्थान पर रहीं। विजेताओं को सेवानिवृत्त जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्यारे लाल व चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल कलाम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि क्राॅस कंट्री दौड़ टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट भाईपुरा रोड स्थित भट्ठे से शुरू होकर भाईपुरा होते हुए भट्ठे पर आकर संपन्न हुई। दौड़ में बालक वर्ग के 56 और बालिका वर्ग में 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
क्रॉस कंट्री दौड़ का अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के प्रो. भीष्म सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालिका वर्ग में वर्षा शर्मा प्रथम, विरेशना द्वितीय, विमलेश तृतीय व अलिशा चतुर्थ स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में कृष्णन कुमार प्रथम, दीपांशु द्वितीय, कुंवर पाल सिंह तृतीय व अंकित कुमार चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान कोच सचिन शुक्ला, मनीष मिश्र व राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें