फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नहीं मिली किट, दो वर्ष से बंद है हेल्थ एटीएम

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बंद पड़ा हेल्थ एटीएम। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में दो वर्ष पूर्व लगा हेल्थ एटीएम शुभारंभ के बाद से ही बंद पड़ा है। हेल्थ एटीएम बंद रहने से मरीजों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक ऑपरेटर व किट न मिलने के कारण मशीन का संचालन बंद है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में संचालित पैथोलॉजी लैब में ओपीडी के समय ही मरीजों की रक्त जांच की जाती है। ओपीडी के बाद या अवकाश के दिन आने वाले मरीजों को ब्लड जांच की सुविधा नहीं मिल पाती। जबकि अस्पताल की इमरजेंसी में प्रतिदिन 100 के करीब मरीज गंभीर अवस्था में पहुंचते हैं। संबंधित को ब्लड जांच की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में मरीजों की बाहर जांच करवानी पड़ती है।
इस समस्या के समाधान के लिए सिकंदराबाद की एक कंपनी ने जिला अस्पताल को हेल्थ एटीएम मशीन दान की थी। अस्पताल की इमरजेंसी में सात फरवरी 2023 को हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया गया था। मशीन के साथ जो किट प्राप्त हुई थी, वह प्रशिक्षु एवं बाहरी युवकों ने जांच कर समाप्त कर दी। इसके बाद से मशीन बंद पड़ी है।
विज्ञापन

बीपी, शुगर समेत 35 से अधिक जांचें होती हैं

हेल्थ एटीएम से जांच के बाद दो से पांच मिनट में रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है। इसमें ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर, लंबाई, वजन, ऑक्सीजन स्तर, हीमोग्लोबिन और गुर्दों समेत 35 से अधिक जांचें हाेती हैं।

बोले मरीज

अस्पताल आए तो ओपीडी का समय समाप्त हो गया था। इमरजेंसी पहुंचे तो चिकित्सक ने कुछ जांचें लिखीं। जो बाहर जाकर एक निजी लैब से कराईं। - यतेंद्र शर्मा

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हेल्थ एटीएम से जांच कराने की मांग की तो कर्मचारियों ने मशीन खराब होने की बात कही। उन्होंने बाहर जांच कराने के लिए कहा। - ओमप्रकाश


हेल्थ एटीएम की किट समाप्त होने के चलते संचालन बंद है। मशीन का संचालन शुरू करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें