फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ से होगा ऐतिहासिक किशन तालाब का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ से होगा ऐतिहासिक किशन तालाब का सुंदरीकरण
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के ऐतिहासिक किशन तालाब का 1.5 करोड़ की लागत से पालिका सुंदरीकरण कराएगी। लोगों की सेहत सुधारने के लिए तालाब के पार्क में ओपन जिम भी खोला जाएगा। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि भी लगाए जाएंगे। अमृत सरोवर योजना के तहत पालिका ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
नगर का किशन तालाब नगर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर है। किशन तालाब मंदिर का इतिहास रामायण काल, महाभारत से जुड़ा है। जिसके चलते यह लोगों की आस्था का केंद्र है। अब पालिका ने तालाब व उसके आसपास क्षेत्र का सुंदरीकरण कराने के लिए लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। ईओ विनोद कुमार ने बताया कि सुंदरीकरण के लिए अमृत सरोवर योजना के तहत शासन को डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। ईओ ने बताया कि डेढ़ करोड़ की लागत से तालाब के चारों ओर फुटपाथ, तालाब में उतरने के लिए रैंप बनवाई जाएगी। वही तालाब के पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। तालाब पर घूमने के लिए आने वाले लोगों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए पार्क में ओपन जिम बनाया जाएगा। प्रकाश की उचित व्यवस्था के साथ लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। तालाब को पर्यटन के रुप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों के लिए पार्क बनाने की योजना
बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी बनाया जाएगा। पार्क में झूलों की व्यवस्था के अलावा बच्चों के खेलने के लिए अन्य खेल खिलौनों की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि पार्क पर घूमने के लिए आने वाले परिवारों के बच्चे पूरी तरह से आनंद ले सकें।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं सांसद ने भी कराया था तालाब का सुंदरीकरण
पूर्व में नगरवासियों की मांग पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद महेश शर्मा ने सांस्कृतिक मंत्रालय से स्वदेश दर्शन योजना के तहत 1.11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कराई थी। स्वीकृत राशि से तालाब के सुंदरीकरण का कार्य कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें