खुर्जा जंक्शन के किसान इंटर कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राएं । स्रो
खुर्जा जंक्शन। जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज प्रथम रहा। इसी के साथ स्कूल के छात्र अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मदनपुर कलंदरगढ़ी गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को 69वीं क्षेत्रीय शतरंज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें अंडर-17, 18 और 19 के पर अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें किसान इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम, एसएमजेईसी इंटर कॉलेज की टीम ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज ठेंगोर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान इस दौरान राजेंद्र राम, हरवीर सिंह, रितु चैहान, सुरेश, विनय आदि मौजूद रहे।